THE BRAIN OF COMPUTER CPU क्या है और ये क्या काम करता है? जब भी हम computer की बात करते है, तो CPU शब्द अधिकतर सुनने में आता है. यदि आप कम्पुटर के वो भाग जिसे छूकर मेहसूस किया जा सके के क्षेत्र में रूचि रखते है, तब ये शब्द आपको अक्सर सुनाई देगा. तो सीपीयू क्या होता है? CPU जिसे हम कंप्यूटर का brain (मस्तिष्क) कहते है, एक प्रकार की processing device है. जो आपके द्वारा कंप्यूटर में इनपुट की गयी जानकारी को प्रोसेस करके उसका परिणाम आपको देती है. सीपीयू क्या है? सीपीयू की फुल फॉर्म है, Central Processing Unit जिसे Processor या Microprocessor भी कहा जाता है. ये computer का एक प्राथमिक घटक (primary component) है और इसे अक्सर कंप्यूटर का दिमाग “brain of the computer” भी कहते है. इसका मुख्य कार्य computer को दिए गए instructions को process करना है. अर्थात कंप्यूटर पर किये जाने वाले कार्य व प्रक्रियाए CPU द्वारा किसी न किसी रूप में की जाती है. टेक्नोलॉजी की भाषा में CPU कंप्यूटर का वो हार्डवेयर है, जो सभी arithmetical , logical...